प्रदेश में अब तक कुल 54,90,354 सैम्पल की गयी जांच: अवनीश अवस्थी

प्रदेश में अब तक कुल 54,90,354 सैम्पल की गयी जांच: अवनीश अवस्थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर मण्डल की समीक्षा की तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 2,10,376 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,38,85,136 वाहनों की सघन चेकिंग में 70,186 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 71,39,04,809 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,33,479 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1161 लोगों के खिलाफ 858 एफआईआर दर्ज करते हुए 398 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के अन्तर्गत अब तक 2395 मामलों में संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 89 एफआईआर दर्ज करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कन्टेनमेंट जोन में 85,22,188 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोनो पाॅजीटिव लोगों की संख्या 40,658 तथा इन्टीट्यूशल क्वारंटीन किये गये लोगों की संख्या 30,672 है। उन्होंने बताया कि धारा 80 के अन्तर्गत गोरखपुर जोन में 97 हजार तथा वाराणसी जोन में 32 हजार लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश में बाढ़ की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की एवं बांधों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बांधों की मरम्मत हेतु आवश्यक रिपेयर सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम को 24×7 संचालित किया जा रहा है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे राहत कार्यों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण एवं राहत सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद खीरी में सांसद अजय मिश्रा तथा विधायक योगेश वर्मा द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं राहत सामग्री का वितरण किया गया।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0 की 12 टीमें तथा एस0डी0आर0एफ0 व पी0ए0सी0 की 17 टीमें इस प्रकार कुल 29 टीमें तैनाती की गयी है। 465 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। बाढ़/अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु बचाव व राहत प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। इस किट में 17 प्रकार की सामग्री जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, 05 किलो लाई, 02 किलो भूना चना, 02 किलो अरहर की दाल, 500 ग्रा0 नमक, 250 ग्रा0 हल्दी, 250 ग्रा0 मिर्च, 250 ग्रा0 धनिया, 05 ली0 केरोसिन, 01 पैकेट मोमबत्ती, 01 पैकेट माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट, 01 ली0 रिफाइन्ड तेल, 100 टेबलेट क्लोरीन एवं 02 नहाने के साबुन वितरित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक राहत सामग्री के अन्तर्गत 1,77,620 खाद्यान्न किट व 3,18,703 मी0 तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 350 मेडिकल टीम लगायी गयी है।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 373 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी है। वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपद (अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, सीतापुर तथा संत कबीर नगर) के 690 गांवों बाढ़ से प्रभावित है। अधिकांश नदियों का जल स्तर घट रहा है। शारदा नदी, पलिया कला (लखीमपुरखीरी), सरयू (घाघरा) नदी (अयोध्या) तथा तुर्तीपार (बलिया), सरयू (घाघरा) नदी एल्गिनब्रिज बाराबंकी में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 494 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 7,29,389 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 4,723 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जनपदीय आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नं0-1070 पर फोन कर सम्पर्क कर सकता है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,39,454 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 54,90,354 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह का पाॅजीटिविटी रेट 4.7 प्रतिशत है जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि कानपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, लखनऊ तथा कुशीनगर में सबसे अधिक पाॅजीटिविटी रेट पायी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटों में कोरोना के 6233 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 54,666 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 27,364 मरीज होम आइसोलेशन, 2963 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 256 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 50 प्रतिशत से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 1,67,543 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर साथ रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी को खांसी, बुखार या सांस फूले तो तत्काल हेल्पलाइन नं0 हेल्पलाइन नं0 18001805145 अथवा सी0एम0 हेल्पलाइन नं0 1076 पर सम्पर्क करें।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्टिंग के अन्तर्गत कल 05-05 सैम्पल के 3046 पूल और 10-10 सैम्पल के 315 पूल लगाये गये। इस प्रकार कुल 3361 पूल की टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग क्षमता में निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वो घर पर न रहें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 62,809 हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। इसके माध्यम 7,01,678 लक्षणात्मक व्यक्तियों की पहचान की गयी है। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव केसों में 70 प्रतिशत पुरूष तथा 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोविड-19 के जांच एवं इलाज की निःशुल्क व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि लोग घबराए नहीं, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा मास्क का उपयोग करते हुए दो गज की दूरी बनाकर रखें।

epmty
epmty
Top