मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक बार में 5 लोग पढ़ रहे नमाज- मौलाना जैनुल

मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक बार में 5 लोग पढ़ रहे नमाज- मौलाना जैनुल

लखनऊ। कोरोना वायरस और लॉकडाउन कि वजह से लगभग 70 दिन से सभी धार्मिक स्थल बंद थे। वहीं केंद्र ने गाइडलाइन जारी करते हुए 8 जून से सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति दे दी है। आज लखनऊ में सभी धार्मिक स्थलों को आम लोगो के लिए खोल दिया गया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को फॉलो करते हुए एक बार में सिर्फ पांच लोगों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी गयी है।

वहीं आज गाइडलाइन का पालन करते हुए मस्जिदो में भी पांच लोगों ने नमाज अदा की साथ ही मस्जिद में अन्दर जाने से पहले थर्मल स्क्रिनिंग, सेनेटाइजर और मास्क लगाने के बाद ही मस्जिद में अन्दर प्रवेश की अनुमति दी गयी। इस मौके पर मस्जिद के इमाम कहा सरकार की जितनी भी गाइडलाइन है हम उनको फॉलो कर रहे हैं। मस्जिदों में एक बार में पाँच लोग ही नमाज पढ़ रहे हैं। वहीं चार जमात लगायी जाएगी जिसमें 5 कि तादाद में चार बार मे लोग नमाज पढ़ेंगे।

इमाम ने बताया कि मस्जिद में सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है साथ ही लोगों से कहा गया है कि वो वुजू घर से ही करके आए और मास्क सबको लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा लंबे अरसे के बाद इबादतगाहें खुली हैं जिसके बाद काफी अच्छा लग रहा है। अल्लाह से दुआ करते हैं कि ये माहौल बना रहे और जल्द ही कोरोना वायरस दुनिया से खत्म हो। वहीं मस्जिद में नमाज पढ़ने आए व्यक्ति ने कहा कि लंबे समय के बाद मस्जिद मे नमाज पढ़ रहे हैं जिसके लिए अल्लाह के शुक्रगुजार है। साथ ही भारत सरकार द्वारा अनलॉक-1 में दी गयी रियायत के बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति मिली है हम सरकार के भी शुक्रगुजार है।


( हिफी न्यूज, हिंदुस्तान समाचार )

epmty
epmty
Top