संचारी रोग नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान 1 जुलाई से

संचारी रोग नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान 1 जुलाई से
  • whatsapp
  • Telegram

बुढ़ाना। संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान 1 जुलाई से प्रारम्भ होकर 31 जुलाई तक चलेगा।

बुढाना सी एच सी प्रभारी डॉ सय्यद यासीर ने विभिन विभागों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमे उन्होंने संचारी रोग की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने एवं उसको सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डॉ सय्यद नासिर ने बताया कि संचारी रोग के अंतर्गत वे बीमारिया आती है, जो एक दूसरे से वायरस के द्वारा फैलती है। ये बीमारिया बरसात में ज्यादा होती है। इनमे मुख्य रूप से दिमागी बुखार, मलेरिया, ड़ेंगू, चिकन गुनिया आदि बीमारियां होती है।

पशुपालन के द्वारा भी ये बीमारी ज्यादा फैलती है।

अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें घर घर जाकर जागरूकता फैलाएगी, जिससे बीमारियों पर अंकुश लग सके। प्रत्येक गांव मे मच्छरों से बचाव हेतु दवाइयो का छिड़काव भी किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साल में दो बार ये अभियान चलाया जाता है। जिससे लोगो में जागरूकता बनी रही और वे बीमारियों से बचे रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top