सिंचाई विभाग के 03 अभियन्ताओं की तैनाती

लखनऊ। उ0प्र0 के सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई एवं भूगर्भ-जल मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (सिविल सर्वग) के 03 अभियन्ताओं को तत्काल प्रभाव से तैनाती प्रदान की गयी है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन टी. वेंकटेश ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि राम पियारे तिवारी को प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, अनूप श्रीवास्तव को प्रमुख अभियन्ता परिकल्प एवं नियोजन तथा विनोद कुमार को प्रमुख अभियन्ता परियोजना के पद पर तैनात किया गया है।
Next Story
epmty
epmty