डा0 महेन्द्र सिंह ने की नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नमामि गंगे के सारे प्रोजेक्ट निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता, निष्ठा एवं ईमानदारी से पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना को पूर्ण करने की एक बड़ी जिम्मेदारी हम लोगों के ऊपर है। मंत्री डा0 महेन्द्र ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के सभी काम निर्धारित समय के पहले पूर्ण कर देश के सामने एक आर्दश माॅडल प्रस्तुत करना है।
जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह आज गोमती नगर लखनऊ स्थित स्थानीय निकाय कार्यालय के सभा कक्ष में नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अन्र्तगत कराये जा रहे सभी कामों के माॅनीटरिंग की व्यवस्था मुख्यालय में की जायें। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्टों की साइटों पर कैमरा लगाया जायें ताकि मुख्यालय पर बैठकर लाइव देखा जा सकें। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन माॅनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें ताकि काम की गुणवत्ता बनी रहें उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के जो प्रोजेक्ट पूरे हो गये उनकी भी माॅनीटरिंग बीच-बीच में करते रहें। जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र ने प्रमुख सचिव मनोज सिंह को निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारियों को एक कड़ा पत्र लिखकर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिलाधिकारियों की ही होती है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना से जुड़े किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश नही की जायेगी। मंत्री डा0 महेन्द्र ने कहा कि जो भी अधिकारी दोषी पाया जायेगा। उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हर-हाल में की जायेगी। उन्होंने कहा कि जितनी भी संस्थाएं नमामि गंगे परियोजना से जुड़ी हैं उनको पूरी तरह से नियंत्रण में रखें।
जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र ने गंगा नदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी लोगों को अपने वर्तमान एवं अगले जन्म को सार्थक बनाने के लिए पूरे मनोयोग, निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम करते हुए गंगा नदी को साफ-स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी मां है। इसे हमें प्रत्येक दशा में स्वच्छ करना है। मंत्री डा0 महेन्द्र ने कहा कि गंगा को नमन करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए सभी लोगों को निष्ठा, इमानदारी एवं हठयोग द्वारा साफ-स्वच्छ अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए काम करना होगा।
प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने इससे पूर्व प्रदेश में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कामों से जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र को विस्तृत रूप से अवगत कराया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहाकार के.वी. राजू, नमामि गंगे परियोजना के प्रबन्ध निदेशक तथा अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।