दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • whatsapp
  • Telegram

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पठान टोला मे दहेज उत्पीड़न मामले मे पत्नी ने पति सहित चार व्यक्तियो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रो ने शनिवार को यहां कहा कि पठान टोला निवासी शालिनी यादव ने शशिपाल यादव, जोखू प्रसाद यादव, शांन्ति देवी, अमर पाल के विरूद्ध धारा 498 ए, 323, 506, दहेज उत्पीड़न एक्ट के मामले मे मुकदमा दर्ज कराया है।

पत्नी ने पति समेत परिवार के सदस्यों पर चार पहिया वाहन, 2 लाख रूपया नगद तथा सोने की चेन मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top