भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भारत सिटी सोसाइटी में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा में भाग लिया

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भारत सिटी सोसाइटी में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा में भाग लिया

लोनी । भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भारत सिटी सोसाइटी में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा में भाग लेकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी।





भारत सिटी के लोग बधाई के पात्र हैं

इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर मावी ने वहीं पर गोवर्धन पूजा की, गोवर्धन पूजा करने के पश्चात उन्होंने वहां मौजूद कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सिटी में रहने वाले सभी लोग धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं हर महीने किसी ना किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन भारत सिटी में होता है इसके लिए भारत सिटी के लोग बधाई के पात्र हैं।





भगवान श्री कृष्ण सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें


भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि दीपावली के दो दिन बाद अन्नकूट और गोवर्धन की पूजा की जाती है । गोवर्धन पूजा का आरंभ भगवान श्री कृष्ण ने किया था, इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि भारत सिटी के साथ-साथ पूरे देश में गोवर्धन भगवान की पूजा हुई है उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें।


इस अवसर पर दिलीप चौहान, राजेश्वर झा, अशोक ठाकुर, सूरज मावी, रोहतास मावी, जसराम, अनुराग व डाक्टर योगेश सहित सैकड़ों महिलाए व भारत सिटी के सैकड़ों निवासी मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top