लोक निर्माण विभाग की विभिन्न सड़कों हेतु धनराशि अवमुक्त

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग के रामनगर होते हुये ढ़मोला नदी से सहारनपुर मार्ग तक मिनी बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण एवं नवनिर्माण कार्य के लिए 03 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन, लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत रू0 40 करोड़ 17 लाख 60 हजार है।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत तहसील मुख्यालयध्विकास खण्ड मुख्यालय को दो लेन चैड़े मार्ग से जोड़ने के सम्बन्ध में जनपद कानपुर देहात में डेरापुर-मुंगाशीपुर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का (3.75 मी0 से 7 मी0) चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 07 करोड़ 80 लाख 94 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में लो0नि0 अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस 10 किमी0 लम्बे मार्ग की स्वीकृत लागत रू0 16 करोड़ 26 लाख 97 हजार है।
इसी प्रकार जनपद बहराइच के गोड़हिया नं0-1 सम्पर्क मार्ग खालेपुरवा शीतलपुर ठगपुरवा (साहेबदीनपुरवा) होते हुए जीरूपुरवा सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण हेतु रू0 02 करोड़ 32 लाख 47 हजार की धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह धनराशि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 500 या उससे अधिक आबादी की बसावटों को जोड़ने हेतु (पं0 दीनदयाल उपाध्याय सम्पर्क मार्ग योजनान्तर्गत कृषि विपणन सुविधाओं हेतु अनजुड़े ग्रामों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु ग्रामीण सम्पर्क मार्गध्सेतुओं के निर्माण) अवमुक्त की गयी है। इस मार्ग की स्वीकृत लागत रू0 4 करोड़ 64 लाख 94 हजार है। स्वीकृत धनराशि में लेबर सेस, मूल्य ह्रास निधि एवं अधिष्ठान व्यय की धनराशि भी सम्मिलित है।