विशेष अभियान चलाकर खाली प्लाटों से कूड़ा हटाया जाय : नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ट्रान्सपोर्टेशन में वंछित सुधार आवश्यक रूप से कर लिया जाय तथा इस संबंध में सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो।
लखनऊ । उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोषटण्डन ने लखनऊ शिवरी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयत्र में वेस्ट स्केल, कम्पोस्ट यूनिट तथा लेबोरेटरी यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईकोग्रीन कम्पनी द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रान्सपोर्टेसन एवं प्रोसेसिंग के बारे में मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।
नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त, लखनऊ को निर्देश दिये कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं ट्रान्सपोर्टेसन में जितनी गाड़ियाँ सम्बन्धित कम्पनी द्वारा दर्शायी गयी है, उसका एक सप्ताह में भौतिक सत्यापन कराया जाये। उन्होंने ट्रान्सफर स्टेशन ग्वारी को 15 दिन तथा मल्लपुर एवं पुरनिया को 01 माह के अन्दर पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए क्रियाशील करने केे निर्देश ईकोग्रीन कम्पनी को दिये।
शिवरी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयत्र का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
— Ashutosh Tandon (@GopalJi_Tandon) September 4, 2019
लखनऊ, 4 सितंबर 2019 pic.twitter.com/w9ZwCp6ZMS
नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने विगत माह इकोग्रीन नगर निगम, नगर विकास विभाग के साथ मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के कार्यवृत्त के अनुरूप 01 माह के भीतर सभी बिन्दुओं का अनुपालन करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इकोग्रीन द्वारा वर्तमान में1200 कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़े के कलेक्शन हेतु मैनपावर के रूप में लगायी गयी हैे, जिसेसितम्बर माह में 1500 तथा अक्टूबर माह में 1800 करते हुए शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होंने नगर आयुक्त को तथा इकोग्रीन को 01 माह में स्वच्छता, सफाई के कार्य को मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिये, जिससे जनसमान्य के बीच स्वच्छता की प्रतिबद्धता एवं शासन की कटिबद्धता प्रदर्शित हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सभी शेल्टर होम तथा अन्य विकल्पों को देख लिया जाये, जिससे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मियों को उसमें व्यवस्थित किया जा सके। मंत्री जी द्वारा नगर के सभी 110 वार्डों के 110 पोर्टेबल काॅम्पेक्ट ट्रांसफर स्टेशन (पी0सी0टी0एस0) लगाते हुए सभी कूड़ाघरों को मैकेनाइज्ड करने के निर्देश दिये गये।
नगर विकास मंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि अब अगले माह से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ट्रान्सपोर्टेशन में वंछित सुधार आवश्यक रूप से कर लिया जाय तथा इस संबंध में सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि लगातार एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर वार्डों के खाली प्लाटों एवं अन्य स्थानों पर एकत्रित कूडे़ं को हटाते हुए वार्डों को स्वच्छ बनाया जाय।
निरीक्षण के दौरान नगर महापौर लखनऊ, संयुक्ता भाटिया, विशेष सचिव, नगर विकास अनिल कुमार बाजपेयी, नगर आयुक्त, इन्द्रमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कार्यकारणी, अरूण कुमार तिवारी, मुख्य महाप्रबन्धक, सी0एण्ड डी0एस0 राजेश अवस्थी, पार्षदगण तथा इकोग्रीन कम्पनी के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Next Story
epmty
epmty