संचालित योजनाओं व ''वन स्टाप सेंटर'' संबंधी कार्यक्रम व मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

लखनऊ। उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं 'one stop center' की संरचना से सम्बन्धित एक कार्यक्रम व आयोग की मासिक समीक्षा बैठक का आज आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम, सुषमा सिंह उपाध्यक्ष, अंजु चैधरी, उपाध्यक्ष एंव सदस्य सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव, अर्चना गहरवार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला कल्याण विभाग के उपनिदेशक बृजेन्द्र सिंह निरजंन, सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ व 'one stop center' प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं सहायता हेतु चलायी गयी योजना, 181 महिला हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी, ताकि प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा सके।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के मा. पदाधिकारियों द्वारा विगत माह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसुनवाई तथा पूर्व मासिक बैठक के क्रम मे दिये गये निर्देशो के क्रम में कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी तथा सुझावों पर भी आयोग का ध्यान आकृष्ट किया गया।
कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, उपाध्यक्ष अंजु चैधरी व सुषमा सिंह, सदस्यगण इन्द्रवास सिंह, रश्मि जायसवाल, सुनीता बंसल, निर्मला द्विवेदी, राखी त्यागी, मीना चौबे, निर्मला दीक्षित, मीना कुमारी, डाॅं. कंचन जायसवाल, प्रभा गुप्ता, पूनम कपूर, शशिबाला भारती, ऊषारानी, शशि मौर्या, संगीता तिवारी, कुमुद श्रीवास्तव, रामसखी कठेरिया, सुमन सिंह, व सदस्य सचिव अर्चना गहरवार तथा बृजेन्द्र सिंह निरजंन, उपनिदेशक, महिला कल्याण, सुधाकर शरण पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ, अर्चना सिंह, प्रभारी, वन स्टाॅप सेन्टर सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।