उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पद छोड़ा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने पद छोड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति से केशव प्रसाद मौर्य को राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष पद दिया गया था,

ज्ञात रहें जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति से केशव प्रसाद मौर्य को राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष पद दिया गया था।

प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण राजकीय निर्माण निगम के नए अध्यक्ष

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण अब राजकीय निर्माण निगम के नए अध्यक्ष होंगे। कुछ समय पहले ही सरकार ने नितिन गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास के पद से हटाते हुए लोक निर्माण विभाग की पूरी जिम्मेदारी दी थी।विभाग को स्थायी प्रमुख सचिव मिल जाने के बाद उप मुख्यमंत्री ने राजकीय निर्माण निगम अध्यक्ष का पद छोड़ा है।राजकीय निर्माण निगम अध्यक्ष का पद हमेशा से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव के पास ही रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top