योगी आदित्यनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथी ने दिल्ली राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होनें कहा कि दीक्षित सौम्य और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थीं। उत्तर प्रदेश से उनका निकट सम्बन्ध था। दिल्ली केे विकास में श्रीमती दीक्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Next Story
epmty
epmty