परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में परिवहन मंत्री और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी का दायित्व निभा रहे स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महेंद्रनाथ पाण्डेय के नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के केन्द्रीय ने यूपी की अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कुर्मी बिरादरी के नेता एवं राज्य के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। वे यहां चल रहे दो दिवसीय बीजेपी प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे थे। इस शिविर का उद्देश्य बीजेपी कार्यकर्ताओं को कार्य करने का तरीका सिखाना है।

मिर्जापुर के मूलनिवासी स्वतंत्रदेव सिंह यूपी में कुर्मियों का बडा चेहरा माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से भाजपा नेतृत्व ने एक ओर जहां अन्य पिछडे वर्ग की जातियों को साधने का प्रयास किया है, वहीं अपना दल एस की सांसद अनुप्रिया पटेल के असर को कम करने के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कार्यक्षेत्र भी मिर्जापुर ही है।

इसके साथ ही चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top