भाजपा प्रत्याशी के प्रचार गुब्बारों ने चार बच्चों को झुलसाया- मचा हड़कंप

भाजपा प्रत्याशी के प्रचार गुब्बारों ने चार बच्चों को झुलसाया- मचा हड़कंप
  • whatsapp
  • Telegram

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार के लिए उड़ाए गए गुब्बरों की चपेट में आकर चार बच्चे झुलस गए हैं। जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार बच्चों के झुलस जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जनपद मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के बातनौर गांव में रहने वाले बच्चों को आसमान में बड़ी संख्या में गुब्बारे उडकर आते हुए दिखाई दिए। बच्चे गुब्बारों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही गुब्बारे जमीन पर गिरे तो वह बच्चों के छूते ही धड़ाम से फूट गए। गुब्बरों की चपेट में आकर चार बच्चे झुलस गए। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाले गुब्बारों की चपेट में आकर चार बच्चों के झुलस जाने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आननफानन में घायल हुए चारों बच्चों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि जिन गुब्बारो की चपेट में आकर बच्चे घायल हुए हैं, वह राजधानी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के कैंट विधायक प्रत्याशी की ओर से प्रचार के लिए उडवाये गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, इस घटना को लेकर किसी परिजन की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top