जैन समाज में उत्साह से चला सदस्यता अभियान- गौरव जैन

जैन समाज में उत्साह से चला सदस्यता अभियान- गौरव जैन
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूर्व एमएलसी प्रत्याशी व नि० राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी गौरव जैन ने अपने समाज में सपा सदस्यता अधिक से अधिक दिलाने हेतु जोर शोर से अभियान चलाया।

इस दौरान नगर के लोहिया बाजार, लक्ष्मण विहार, प्रेमपुरी में सपा नेता गौरव जैन ने जैन समाज के सम्मानित लोगो के घर घर पहुंच कर समाज में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाते हुए कहा की जैन समाज को हमेशा समाजवादी पार्टी में पूर्ण अधिकार व सम्मान दिया जाता रहा है वहीं भाजपा द्वारा जैन समाज का केवल वोटों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। वोट लेने के बाद भाजपा ने उनको हमेशा धोखा दिया है।

जैन समाज ने गौरव जैन को भारी समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान में भाग लेकर भारी संख्या में सपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से दिनेश जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, संजय जैन, प्रदीप जैन, दीपेश जैन, नवीन जैन, अक्षय जैन, अंकुर जैन, दीपक जैन, अश्वनी जैन, आशीष जैन, अक्षय जैन, अभिषेक जैन, सिद्धांत जैन, शुभम जैन, सुमित जैन, निमित्त जैन, नितिन जैन आदि मुख्य रूप से रहे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top