चेतन चौहान ने सैनिक कल्याण विभाग के कार्य-कलाप एवं योजनाओं की जानकारी ली

चेतन चौहान ने सैनिक कल्याण विभाग के कार्य-कलाप एवं योजनाओं की जानकारी ली

लखनऊ। उ0प्र0 के होमगॉर्ड्स, सैनिक कल्याण तथा प्रान्तीय रक्षक दल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के सैनिकों तथा उनकी विधवाओं को अब सत्यापन के लिए जिला सैनिक कल्याण/मुख्यालय पर सत्यापन के लिए नहीं आना पड़ेगा। मंत्री चेतन चौहान ने कहा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दूसरे विश्व युद्ध के सैनिकों/विधवाओं की उम्र एवं उनकी शारीरिक समस्याओं को देखते हुए उनके घर पर जाकर ही सत्यापन किया जायेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारी स्वयं उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा यथाशीघ्र निस्तारित भी करायेंगे।


उ0प्र0 के सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान आज कैसर बाग लखनऊ स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में विभागीय अधिकारियों से विभाग के कार्यकलाप एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में भूतपूर्व सैनिक एवं उनकी विधवाएं हैं। मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भी किया जायेगा कि सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों को अधिक से अधिक समायोजित किया जायें। मंत्री चेतन चौहान ने कहा सरकारी सेक्टर एवं प्राइवेट सेक्टर से भी सैनिकों के समायोजन के लिए सरकार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पुर्नवास योजना के तहत रिटार्यड सैनिकों के रहने एवं रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

मंत्री चेतन चौहान ने इससे पूर्व पूरे विभाग का निरीक्षण किया तथा वहां के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी को अश्वस्त किया कि जो भी विभाग की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का भी यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story
epmty
epmty
Top