कोर्ट मैरिज कर फंसा युवक- लड़की पक्ष ने मांगा मकान व 1 करोड़

कोर्ट मैरिज कर फंसा युवक- लड़की पक्ष ने मांगा मकान व 1 करोड़

पानीपत। प्रेमिका के साथ अदालत में पहुंचकर युवक को कोर्ट मैरिज करना इस कदर भारी पड़ गया है कि उसे अब अपनी जान के ही लाले पड़ गए हैं। लड़की पक्ष ने एक मकान और एक करोड़ रुपए नहीं देने पर उसकी जान खत्म कर देने की हिदायत दी है।

शुक्रवार को तहसील कैंप थाना पुलिस को दी गई शिकायत में रामनगर के रहने वाले युवक अमन ने बताया है कि उसने प्रकाश नगर निवासी नेहा तलवार से पिछले साल की 8 जुलाई को जटा ज्वाला मां लाल मंदिर करनाल में शादी रचाई थी। इसके बाद वह अपने अपने घर चले गए थे।

जब दोनों परिवारों को इस शादी के बारे में पता लगा तो वर्ष 2022 की 13 नवंबर को दोनों के परिवार एक रेस्टोरेंट में मिले और वहां पर रीति रिवाज के मुताबिक अमन और नेहा की रोकने की रस्म पूरी की।

2 दिन बाद ही लड़की वालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया, कारण पूछे जाने पर नेहा और उसके पिता पवन तलवार ने कहा है कि वह लड़की की उसके साथ उसी समय शादी करेंगे, जब वह उन्हें 10000000 रुपए नकद और अपना घर लड़की के नाम कर देगा। ऐसा नहीं करने पर आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी है। पुलिस अब इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई है।

epmty
epmty
Top