सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मृत्यु

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मृत्यु

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के बंजारी ग्राम के समीप कार व दुपहिया वाहन में टक्कर के चलते घायल हुए युवक की मृत्यु हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवक रोहित वर्मा की इंदौर स्थित एक अस्पताल में कल उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी की रात्रि बड़वाह से महेश्वर लौट रहे एक दुपहिया वाहन पर सवार तीन युवकों की टक्कर ग्राम बंजारी के समीप एक कार से हो गई थी। घटना के चलते 21 वर्षीय राजू वर्मा तथा 22 वर्षीय कृष्णा भील की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि रोहित को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के उपरांत इंदौर में भर्ती कराया गया था।




epmty
epmty
Top