सड़क पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

सड़क पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

पिथौरागढ़। सड़क पर लापरवाही के चलते दिनोंदिन हो रही दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए यमराज और चित्रगुप्त को सड़क पर उतरकर आम जनमानस को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाना पड़ा। यमराज और चित्रगुप्त वाहन चालको से बोले कि बच्चा यदि हेलमेट नहीं लगाया और सीट बेल्ट नहीं बांधी तो हादसे में उनकी जान को हम अपने साथ लेकर चले जाएंगे।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने और सजगता के साथ वाहन चलाने की हिदायत दे रही है। इसके बावजूद लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहने से चिंतित हुई यातायात पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया।

चित्रकूट और यमराज के रूप में सड़क पर उतरे यातायात पुलिस कर्मियों ने आते जाते वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया और कहा कि यदि उन्होंने वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट नहीं लगाया और कार में सीट बेल्ट नहीं बांधी तो लापरवाही के तौर पर गाड़ी चलाने के उपरांत होने वाली दुर्घटना में उनकी जान को वह अपने साथ लेकर चले जाएंगे। यमराज और चित्रगुप्त को सड़क पर देखकर लोग आश्चर्यचकित भी होते रहे और उनके समझाने पर यातायात के नियमों के पालन की हामी भरते दिखाई दिए।

epmty
epmty
Top