मजदूर दिवस पर श्रमिकों को मिला सम्मान- दी गई मूलभूत वस्तुएं

मजदूर दिवस पर श्रमिकों को मिला सम्मान- दी गई मूलभूत वस्तुएं

उमरिया। मजदूर दिवस की सार्थकता को सिद्ध करते हुए सर्वाेदय महिला समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों का सम्मान किया और उन्हें मच्छरदानी, छाता और जूता, चप्पल जैसी आवश्यक मूलभूत आवश्यकताओं वाली चीजें भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया।

सोमवार को उमरिया जनपद के नौरोजाबाद एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में संचालित सर्वाेदय महिला समिति द्वारा आज मजदूर दिवस के मौके पर एसईसीएल के गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों का माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति की ओर से मजदूरों को मच्छरदानी, छाता और जूता चप्पल जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं देकर उनका हौसला बढ़ाया। सामाजिक एवं महिला कल्याण के लिए काम कर रही सर्वाेदय महिला समिति की अध्यक्ष रोजी कुमार की अगुवाई में समिति द्वारा तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक यानी 55 महिला एवं पुरुष मजदूरों का सम्मान किया गया।

गौरतलब है कि श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्ष पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में काम कर रही सर्वाेदय महिला समिति द्वारा गांव दर गांव जाकर गरीबों एवं महिलाओं के कल्याण के हित में कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर आयोजकों एवं मजदूरों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रोजी कुमार ने कहा है कि हमारी समिति गांव गांव जाकर गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है और उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव लाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला कल्याण समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट-चंदन श्रीवास मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top