महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जैन समाज कर रहा महिला सम्मेलन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जैन समाज कर रहा महिला सम्मेलन

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय जैन एकता मंच की महिला विंग की ओर से आगामी 9 अप्रैल को सशक्त महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य समाज की असहाय महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में अग्रसर करना है।

राष्ट्रीय जैन एकता मंच की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित जैन काला की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगामी 9 अप्रैल को संगठन की ओर से समाज की असहाय महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे जैन समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया है कि संगठन की ओर से आयोजित किए जा रहे इस सशक्त महिला सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला स्तरीय संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

महिला शाखा की अध्यक्ष सुमित जैन ने बताया है कि सशक्त महिला सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की असहाय महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में अग्रसर करना है। जैन समाज की व्यावसायिक एवं कारोबारी महिलाओं का सम्मान भी सम्मेलन के दौरान किया जाएगा, इसके अलावा संगठन अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवार की बेटियों की पढ़ाई और शादी का जिम्मा भी उठाएगी।

उन्होंने कहा है कि जो भी महिलाएं राजनीतिक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है वह अपने- अपने कार्यों से हमें भी अवगत कराएं ताकि उनका सम्मान किया जा सके। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने सुनीत जैन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह बहुत मेहनती हैं और समाज सेवा में उनका अतुलनीय योगदान है। युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा है कि आज देश के निर्माण में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है। जैन समाज की महिलाओं ने भी अपने प्रयासों के चलते देश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रखी है।

epmty
epmty
Top