महिला का शव बरामद

महिला का शव बरामद

भागलपुर । बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुल घाट के निकट गंगा नदी के किनारे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की अन्यत्र गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को लाकर फेंक दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top