पुलिस वैन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म-जच्चा और बच्चा स्वस्थ

पुलिस वैन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म-जच्चा और बच्चा स्वस्थ

नई दिल्ली। प्रसव पीड़ा से बुरी तरह तड़प रही महिला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के पति ने प्रसव पीड़ित पत्नी के लिए पुलिस से मदद मांगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी। मगर उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।


दरअसल राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से पुलिस के पास एक व्यक्ति का फोन आया। माता डेयरी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को फोन करते हुए अपनी गर्भवती पत्नी के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता मांगी थी। उसने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पीड़ित व्यक्ति की गुहार के बाद पुलिस की पीसीआर मोबाइल पेट्रोलिंग वैन जिसमें एएसआई लायक सिंह और हेड कांस्टेबल महेश शामिल थे, मौके पर पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाते समय महिला ने पुलिस स्टाफ की सहायता से बच्चे को जन्म दिया। बाद में मां और उसके बच्चे को सुरक्षित अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला को प्रसव क्रिया संपन्न कराने वाली दिल्ली पुलिस के मानवीय चेहरे की एक बार फिर से लोगों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।

epmty
epmty
Top