सड़क हादसे में महिला और बालिका की मौत-एक घायल

सड़क हादसे में महिला और बालिका की मौत-एक घायल

अशोकनगर। मध्यप्रदेश में अशोकनगर के विदिशा मार्ग पर त्रिदेव मंदिर के पास एक ट्रेक्टर ट्राली और मोटरसायकल की भिडंत में एक महिला और बालिका की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सेमरापहाड़ निवासी भारत (20) अपनी पत्नी माया बाई (18) का उपचार करने के लिए अपनी चचेरी बहन वंदना (10) को लेकर कल अशोकनगर आया था। जहाँ से तीनों मोटरसायकल से घर लौट रहे थे। तभी विदिशा मार्ग पर त्रिदेव मंदिर के पास वायपास मोड पर उनकी मोटरसायकल मसूर से भरी ट्रेक्टरट्राली से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान माया और वंदना की मौत हो गई, जबकि भारत का उपचार अस्पताल में जारी है।

इस मामले पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ता













epmty
epmty
Top