भेड़ चराने से रोका तो भारतीय चरवाहों ने चीनी सैनिकों को दिखाई औकात

भेड़ चराने से रोका तो भारतीय चरवाहों ने चीनी सैनिकों को दिखाई औकात

नई दिल्ली। एलओसी के पास भेड़ चराने से रोके जाने पर खफा हुए भारत के चरवाहों ने चीनी सैनिकों को उनकी औकात दिखाते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई और कहा कि यह क्षेत्र भारतीय इलाके में है।

दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर भारतीय चरवाहों की बहादुरी का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हिंदुस्तानी भेड चरवाहों एवं चीनी सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत त का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक हिंदुस्तानी चरवाहे अपनी भेड़ चराने के लिए पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पहुंचे थे। जहां चीनी सैनिकों ने भारतीय चरवाहों को वहां भेड़ चराने से मना कर दिया था, इस पर हिंदुस्तानी चरवाहों ने चीनी सैनिकों के साथ ना केवल भिड़ंत की बल्कि चीनी सैनिकों को साफ शब्दों में कह दिया कि यह हमारा इलाका है।

जानकारी मिल रही है कि जिस समय भेड़ चराने से मना करने से खफा भारतीय चरवाहे ड्रैगन यानी चीनी सैनिकों से भिड़ रहे थे तो उसी समय मौके पर पहुंचे भारतीय सैनिकों ने चरवाहों की मदद की।

जिसके चलते दोनों तरफ से किसी तरह की हिंसा नहीं हुई और मामला सुलझ गया। लेकिन चीनी सैनिकों से हुई भारतीय चरवाहों की भिड़ंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसे देखकर लोग चरवाहों की दिलेरी पर गर्व करते हुए कह रहे हैं कि चीन किसी भी दशा में भारत को कम नहीं समझे।

Next Story
epmty
epmty
Top