राम रहीम की पैरोल हुई खत्म तो खाली होने लगा डेरा- अब जेल की तैयारी

राम रहीम की पैरोल हुई खत्म तो खाली होने लगा डेरा- अब जेल की तैयारी

बागपत। गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद अब बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम सेवादारों से खाली होने लगा है। 23 नवंबर को खत्म हुई पैरोल के बाद अब राम रहीम किसी भी समय डेरे से वापस जेल जा सकता है। जेल जाने से पहले आश्रम में सेवा करने आए 500 से भी अधिक सेवादारों को गुरमीत राम रहीम ने प्रसाद देकर वापस लौटने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को जनपद बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के बाहर और भीतर पिछले 40 दिनों से दिखाई दे रही चहल पहल गायब सी हो गई है। 23 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम की पैरोल समाप्त हो जाने की वजह से आश्रम को अब खाली कर दिया गया है।

राम रहीम अब किसी भी समय बरनावा आश्रम से वापिस सुनारिया जेल जा सकता है। जेल जाने से पहले बुधवार की रात को डेरे पर सेवा करने के लिए आए तकरीबन 500 सेवादारों को गुरमीत राम रहीम ने प्रसाद देकर जब वापस जाने के निर्देश दिए तो इसके बाद सेवादारों का वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। राम रहीम के वापस जाने को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है कि वह आज बृहस्पतिवार को सुनारिया जेल जाएगा अथवा शुक्रवार को।

epmty
epmty
Top