विष्णुदत्त शर्मा ने किए बागेश्वर धाम के दर्शन- करी यह बातें..

विष्णुदत्त शर्मा ने किए बागेश्वर धाम के दर्शन- करी यह बातें..

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम (गढ़ा) पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

खजुराहो संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा देर शाम बागेश्वर धाम (गढ़ा) पहुंचे और प्रसिद्ध बागेश्वर धाम (हनुमान मंदिर) में दर्शन के साथ ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर दर्शन लाभ लिया। शर्मा ने गढ़ा में ही आयोजित हनुमत कथा के दौरान मलूक पीठाधीश्वर पूज्य संत राजेंद्र दास महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

शर्मा ने दर्शनों के बाद ट्वीट के जरिए कहा, ''आज बागेश्वर धाम, गढ़ा पहुंचकर बागेश्वर बालाजी सरकार एवं संयासी बाबा के दर्शन किए एवं पूज्य महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आशीर्वाद लिया।'' शर्मा ने आज ही छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए और देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र की यात्रा पर रहे।

epmty
epmty
Top