साली के पक्ष में विनोद को बोलना पड़ा महंगा - ससुरालयों ने काट ली..

साली के पक्ष में विनोद को बोलना पड़ा महंगा - ससुरालयों ने काट ली..

पटना। ससुराल में साली और ससुरालयों के बीच विवाद में पहुंचे जीजा ने जब पंचायत के समक्ष साली का पक्ष रखना चाहा तो दबंग ससुरालयों ने पहले पीटा और उसके बाद उसकी जुबान काट दी। हालांकि पुलिस जीभ काटने की घटना से इनकार कर रही है।

गौरतलब है कि बिहार राज्य के वैशाली जिले के बिद्दुपुर चांदपुर में विनोद राय की साली की ससुराल है। साली और उसके ससुरालयों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसको लेकर पंचायत का आयोजन किया गया था। जब यह पंचायत चल रही थी तब विनोद राय ने अपनी साली का पक्ष रखना चाहा तो साली के ससुरालयों ने पहले तो विनोद की जमकर पिटाई की फिर उसकी जीभ काट ली।

इस घटना के बाद पीड़ित विनोद राय ने थाना चांदपुर में अपना मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी जीभ को जोड़ने के लिए डॉक्टर ने टांके लगाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि विनोद पारिवारिक मामले में अपनी साली की ससुराल में आया था। इसी बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें विनोद का दांत उसकी जीभ में घुस गया। विनोद की जीभ काटने की घटना सामने नहीं आई है। पुलिस 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है।



epmty
epmty
Top