उड़द दाल,सरसों तेल चीनी महँगे -गुड़ स्थिर

उड़द दाल,सरसों तेल चीनी महँगे -गुड़ स्थिर

नई दिल्ली। विदेशों में खाद्य तेलों में नरमी के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में गुरुवार को सरसों तेल महँगा हो गाय जबकि अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। उड़द दाल और चीनी में तेजी रही।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 86 रिंगिट टूटकर 4,336 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.31 सेंट फिसलकर 62.60 सेंट प्रति पौंड पर बोला गया।

स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सरसों तेल146 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सूरजमुखी तेल, मूँगफली तेल, सोया तेल, पॉम ऑयल और वनस्पति के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वार्ता

epmty
epmty
Top