लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री की माता का निधन- हॉस्पिटल में...

लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री की माता का निधन- हॉस्पिटल में...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024-के पांचवें चरण के मतदान से पहले केंद्रीय मंत्री की माता का निधन हो गया है। पिछले तकरीबन 3 महीने से इलाज के लिए भर्ती केंद्रीय मंत्री की माता ने आज सवेरे अंतिम सांस ली है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया नहीं रही है। राजधानी दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता का आज सवेरे इलाज के दौरान निधन हो गया है।

राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम साथ लेने वाली राजमाता माधवी राजेश सिंधिया का बृहस्पतिवार को अब ग्वालियर में अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

70 वर्षीय केंद्रीय मंत्री की माता माधवी राजे सिंधिया पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। 15 फरवरी को उन्हें राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था।

भाजपा के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली और वहां के राजघराने से उनका संबंध था। केंद्रीय मंत्री के माता के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

epmty
epmty
Top