बस के अनियंत्रित होकर पलटने से मचा हड़कंप,इतने यात्री हुए घायल

बस के अनियंत्रित होकर पलटने से मचा हड़कंप,इतने यात्री हुए घायल

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार गढ़ से सिरमौर की ओर जा रही बस सुबह गोदरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top