लावारिस कार- अम्बानी को खुली चेतावनी- पुलिस के उड़े होश

लावारिस कार- अम्बानी को खुली चेतावनी- पुलिस के उड़े होश

मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर से जो कार मिली थी, उससे बरामद चिट्ठी ने मुम्बई पुलिस के होश उड़ा दिये हैं। कार से जो चिट्ठी मिली है, उसमें अम्बानी को सम्बोधित करते हुए लिखा गया है कि यह तो ट्रेलर है। अगली बार पूरा सामान मिलेगा। इसकी व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस ने अब मामले की गहनता के साथ जांच शुरू कर दी है।

ज्ञातव्य है कि विगत दिवस देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक लावारिस कार खड़ी मिली थीं। जिसमें से जिलेटिन की छड़े बरामद हुई थी। मुम्बई पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार खड़ी की थी, उसे सीसीटीवी फुटेज की जांच में चिन्हित कर लिया गया है। हालांकि उक्त व्यक्ति ने पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। मुंबई पुलिस ने बताया है कि हाल ही के दिनों में अंबानी परिवार को किसी तरह का कोई धमकी भरा पत्र नहीं मिला था। पुलिस ने बताया कि उक्त गाड़ी जहां-जहां से होकर अंबानी के घर के पास पहुंची है, उक्त स्थानों की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने संग्रहित कर लिया है। कार के भीतर से जिलेटिन की जो छड़ें मिली है, वह सैन्य ग्रेड जिलेटिन नहीं है। बल्कि व्यावसायिक ग्रेड की जिलेटिन की छड़े हैं। व्यवसायिक ग्रेड की छडों का इस्तेमाल आमतौर पर खुदाई करने के काम में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि कार के अंदर मुंबई इंडियंस का लाॅगो लगे बैग में एक चिट्ठी रखी मिली है। चिट्ठी में घर के बाहर कार को खड़ी करने को ट्रेलर बताया गया है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की क्रिकेट टीम है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी है। कार के भीतर से मिली चिट्ठी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। चिट्ठी में लिखा गया है नीता भाभी, मुकेश भैया यह तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और इसका पूरा इंतजाम भी हो गया है। पुलिस ने बताया कि यह सब करने वाले शख्स की ओर से अंबानी परिवार पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और उसके द्वारा हर काफिले को ट्रैक किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जिस कंपनी का जिलेटिन कार में मिला है वह नागपुर की कंपनी है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नागपुर जाकर जांच करेगी। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर मिली संदिग्ध कार मुंबई के विक्रोली इलाके से कुछ दिन पहले ही चोरी की गई थी। कार को लेकर पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। गाड़ी का नंबर क्षतिग्रस्त किया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा कार के असली मालिक की पहचान कर ली गई है।

epmty
epmty
Top