पूर्व भाजपा विधायक को जान से करने का अल्टीमेटम- शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक को खालिस्तान की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला उजागर होने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा इस बाबत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे जितेंद्र सिंह षंटी और उनके बेटे को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पंजाबी भाषा में दिए गए अल्टीमैटम के अंतर्गत जान से मारने की धमकी दी गई है। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से मिले इस अल्टीमैटम के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे जितेंद्र सिंह शंटी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस घटना की जानकारी दी है।
धमकी मिलने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा इस बाबत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Next Story
epmty
epmty