बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, आठ घायल

बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, आठ घायल

हिम्मतनगर। गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को एक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा दो अन्य महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आज तड़के एक बस का टायर फट जाने से अनियंत्रित बस ईडर-हिम्मतनगर राजमार्ग पर वक्तापुर गांव के जैन देरासर के सामने अचानक पलट गयी। हादसे में बस सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी तथा चालक और दो अन्य महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान तापी जिले के व्यारा निवासी शारदाकुवर चं. राजपुरोहित (45) और सूरत के बारडोली निवासी जमकुबेन उर्फ जमुबेन भ. राजपुरोहित (50) के रूप में की गयी है। शारदाकुवर मूल राजस्थान के जालोर की और जमुबेन बाडमेर की रहने वाली थीं। बस व्यारा बारडोली की ओर जा रही थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।





वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top