मकान गिरने से दो लोगों की हुई मौत - अन्य लोग हुए घायल

मकान गिरने से दो लोगों की हुई मौत - अन्य लोग हुए घायल

कोझिकोड। केरल में नादापुरम के पास वलयम में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की कंक्रीट बीम गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान वलयम के पास मरमकांडी के रहने वाले एके विष्णु (30) और केपी नवाजिथ (32) के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कुरुवंतरी के राजिल और वाल्यम के लिकेश को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब 10 बजे हुयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन बल के कर्मियों ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर सभी चार फंसे हुए सभी श्रमिकों को बाहर निकाला और उन्हें वडकारा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

epmty
epmty
Top