पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाशों द्वारा कल रात्रि विक्रम नगर के पुल के नीचे आम नागरिकों को डरा धमका कर हथियार दिखाकर लूटपाट करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा, जहां बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। फायरिंग के बाद अनमोल गुर्जर और फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि कुख्यात बदमाश अनमोल गुर्जर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया और फैजान को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top