सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पैठण में बुधवार को कार और दुपहिया वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी हैं।

पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना पैठण शहर से कुछ ही दूरी पर पचोड़ फाटा के पास उस समय हुई जब विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से दोनों दोपहिया वाहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस समय नागरिकों ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश कालूजी गवली (55) और समसुद्दीन अंसारी (30) के रूप में हुई है।

epmty
epmty
Top