दिल्ली में घर की छत गिरने से दो मरे, अन्य दो घायल

दिल्ली में घर की छत गिरने से दो मरे, अन्य दो घायल

नयी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गये।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर इलाके में आज सुबह एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी और कर्मियों मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों ने चार लोगों को मलबे में फंसा पाया। बचावकर्मियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा इस हादसे में सभी घायलों को पास के अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान साेनू (30) और केदार (65) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में प्रमोद और अनिल का उपचार किया जा रहा है।



epmty
epmty
Top