कार के ऊपर चढ़ा ट्रक- उडी कार की छत- बिखरे 5 लोगों के शरीर के टुकड़े

कार के ऊपर चढ़ा ट्रक- उडी कार की छत- बिखरे 5 लोगों के शरीर के टुकड़े

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दिल दहलाने वाले हादसे में अचानक ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रही कार के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के साथ कार कई फीट तक घिसटती चली गई। जिससे कर की छत उड़ गई और इस हादसे में कार के भीतर बैठे लोगों के शरीर के चिथडे उड़ गए।

शनिवार को ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास सड़क पर फर्राटा भरती हुई दौड़ रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे तेज रफ्तार के साथ आ रहा ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए और उसकी छत तहस-नहस होने के साथ पूरी गाड़ी डैमेज हो गई है।

कार के भीतर बैठा परिवार दिल्ली से चलकर झारखंड जा रहा था। कार के भीतर पांच लोग बैठे हुए थे, जिनके शरीर के चिथडे उड़ गए हैं। मृतकांे में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल होना बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुई कार में सवार लोग जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी को साउथ दिल्ली के रहने वाले थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचो लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। कार को कटर और गैस वेल्डिंग की सहायता से कटवाने के बाद पुलिस द्वारा भीतर फंसे शव बाहर निकाले गए हैं जो टुकड़ों में विभाजित हुए मिले हैं।

epmty
epmty
Top