TRS के जवान ने दो अधिकारियों को मारी गोली, किया आत्मसमर्पण

TRS के जवान ने दो अधिकारियों को मारी गोली, किया आत्मसमर्पण

अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में तेल और प्राकृतिक गैस (ओएनजीसी) के कोनबान गैस संग्रहण केन्द्र पर शनिवार सुबह त्रिपुरा राज्य राइफल्स (टीएसआर) के पांचवी बटालियन के एक जवान ने छुट्टी संबंधी विवाद पर अपने साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी जिसमें दो कमांडिंग अधिकारियों की मौत हो गई।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुकांत दास(38) ने अपराध स्वीकारते हुए मधुपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिये पुलिस और टीआरएस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

रिपोर्टाें के मुताबिक सुकांत दास अपने 16 अन्य साथी के साथ नायब सूबेदार किरण जमातिया की कमांड में था। सुकांत छुट्टी पर जाना चाहते थे, जो पिछले कुछ दिनों से अटका था क्योंकि उसे रिफ्रेशर कोर्स के लिये चुना गया था। शुक्रवार शाम को उसने जामातिया से बात की, जिसके बाद वहां से उसे कंपनी कमांडर सूबेदार मरका सिंह जमातिया के पास भेज दिया गया।

शनिवार सुबह को जब मरका जमातिया अपने दैनिक दौरे पर कंपनी पहुंचे तब सुकांत ने उनसे छुट्टी की बात की। जिसके बाद दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुयी और फिर सुकांत ने अपने सर्विस बंदूक से गोली चला दी।

इस घटना में सूबेदार मारक सिंह जमातिया(49) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नायब सूबेदार किरण जमातिया(37) गंभीर रूप से घायल हो गए और जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी।

आरोपी सुकांत गोमती जिले के उदयपुर के रहने वाले हैं और वहीं आरोपी सुकांत की पत्नी मल्लिका रियांग गृह जिले के आरके पुर थाने में सिपाही है।

त्रिपुरा सरकार ने इस दर्दनाक घटना की जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी को अदालत में कार्यवाई के लिये पेश किया गया।


वार्ता

epmty
epmty
Top