पत्नी से परेशान पति ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

पत्नी से परेशान पति ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में देवकरण कुर्मी ने पत्नी से परेशान होकर एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह पति से अलग रहकर मजदूरी करती है। पति से मिलने वह गांव आई थी तभी विवाद हुआ।

इसके बाद देवकरण ने खेत पर आम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच में लिया है।

epmty
epmty
Top