भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला

रांची। झारखंड सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला किया है।

राज्य के कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में कार्यरत विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है जबकि झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव नेसार अहमद को बागवानी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार,रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक जबकि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत चंदन कुमार को कृषि निदेशक बनाया गया है।

epmty
epmty
Top