एक्सप्रेसवे पर शुरू होगी टोल की वसूली- कारों से वसूले जाएंगे 610 रुपए

लखनऊ। इसी साल के अप्रैल महीने से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। वसूली के लिए यूपीड़ा की ओर से जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। कारों से 610 रूपये एवं हल्के कमर्शियल वाहनों से 965 रूपये वसूल किए जाएंगे। यह एक्सप्रेस वे सीधे चित्रकूट को इटावा जिले से जोड़ता है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक यूपीडा आगामी अप्रैल 2023 से टोल की वसूली शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जनवरी के तीसरे सप्ताह तक टेंडर नोटिस जारी कर मार्च महीने तक समूची प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। यूपीडा अधिकारी अरविंद कुमार ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद टोल टैक्स वसूली के मामले की जानकारी दी है।
Next Story
epmty
epmty