आज UP के इन 4 और जनपदों से हट सकता है लॉकडाउन

आज UP के इन 4 और जनपदों से हट सकता है लॉकडाउन

लखनऊ। लगभग 1 माह से अधिक समय बाद अब पूरे दिन बाजार खुलने का समय नजदीक है। कुछ जगह लॉकडाउन में काफी राहत मिल चुकी हैं,तो कुछ जनपद ऐसे हैं जहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से पार है। वहाँ भी अब छुटकारा मिलने की संभावना जताई जा रही है।उत्तर प्रदेश में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 20 हजार से भी नीचे पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के चार और जनपदों को लॉकडाउन से छुटकारा मिल सकता है, जैसा की विधित है सरकार ने 600 मरीज़ो के से नीचे होने पर लॉकडाउन हटाने की घोषणा की हुई है। आज यूपी के 4 जनपद ऐसे हैं जिनमें लॉकडाउन हट सकता है। जिनकी संख्या 600 से कुछ ही ज्यादा है। बात अगर इन जनपद की जाए तो सबसे पहले वाराणसी में 655, गाजियाबाद में 631, नोएडा में 610 और मुज़फ़्फ़रनगर में 604 एक्टिव मरीज़ो की संख्या है।

अगर आज इन जनपदों में सब कुछ सही रहा तो शाम को इन जनपदों के निवासियों को अच्छी खबर मिलने जा रही है। मतलब यह कि कल से लोग यहां अपने कामकाज पर पहुंच सकेंगे। धीरे धीरे अब लोगों को राहत मिलती जा रही है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के तथा 45 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 62 लाख 42 हजार 637 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,95,560 लोगों को दृष्टि डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,98,38,170 में वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है,यहां पर भी कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने का काम जोरों पर है। सरकार भी वैक्सीनेशन के काम को लेकर अति गंभीर है और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रयासरत हैं। जिससे जल्द से जल्द लोग करोना से सुरक्षित महसूस कर सकें।

epmty
epmty
Top