पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से उड़ी टीन शेड, ढह गई दीवारें, दो घायल

पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से उड़ी टीन शेड, ढह गई दीवारें, दो घायल

गजरौला। पटाखा फैक्ट्री में हुए ताबड़तोड़ धमाकों से समूचा इलाका बुरी तरह से दहल गया और लोगों के बीच दहशत पसर गई। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में पड़ी टीन शैड हवा में उड़ गई और उसकी चाहर दीवारी भरभराकर नीचे आ गिरी। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गजरौला के मोहल्ला अलीपुर भूड में संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में जिस समय दीपावली पर्व को लेकर पटाखे बनाने का काम चल रहा था तो देर रात हुए ताबड़तोड़ धमाकों की चपेट में आकर फैक्ट्री की टीन शेड हवा में पत्तों की तरह उड़ गई और उसकी चाहर दीवारी भरभराकर नीचे आ गिरी। फैक्टरी के मलबे के नीचे वहां काम कर रहे मालिक समेत चार कर्मचारी दब गए। रात के सन्नाटे में हुए ताबड़तोड़ धमाकों की आवाज से समूचा इलाका बुरी तरह से दहल गया और लोगों में दहशत पसर गई। मामला जानने के लिए जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पर तबाही का मंजर पसरा हुआ था। लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया तो उसके नीचे चार कर्मचारी दबे मिले। लोगों ने मलबे को हटाकर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि मालिक समेत दो अन्य को उपचार देकर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। गांव अमरपुरा निवासी गौरव एवं अमरोहा शहर की मोती कॉलोनी निवासी सलमान की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

epmty
epmty
Top