NTPC की ये 21 महिला डंपर संचालक रख रही हैं एक नए दौर की बुनियाद

NTPC की ये 21 महिला डंपर संचालक रख रही हैं एक नए दौर की बुनियाद

रांची। झारखंड में बिरसन देवी और लालमुनी देवी जैसी महिलाएं कुछ वर्ष पहले तक राजधानी रांची में अरगोड़ा से कडरू चौक तक पिंक ऑटो का संचालन करती थी, लेकिन पिंक ऑटो के संचालन में कई तरह की परेशानियों और खतरा का सामना करना पड़ता था।

महिलाओं के लिए ऑटो चलना और साथ में अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी संभालना कोई आसान काम नहीं था। फिर भी वे अपने परिवार की खातिर इस काम को कर रही थी और सभी मुश्किलों का सामना कर रही थे। राजधानी रांची की सड़कों पर कभी पिंक ऑटो चला कर प्रतिदिन 300-500 रुपये तक मुनाफा कमाने की जद्दोजहद में लगी कई महिलाओं की जिंदगी आज बदल गयी है। अब इन महिलाओं ने शहर में पिंक ऑटो चलाना छोड़ कर एनटीपीसी के बड़कागांव प्रखंड स्थित पकरी-बरवाडीह माइंस में कोयला खदान में 100 टन क्षमता वाले डंपर की स्टियरिंग की कमान संभाल रही है। इसके एवज में इन्हें प्रति महीने 35 से 40 हजार रुपये का वेतन और अन्य सुविधाएं नियमित रूप से मिल रही हैं।

अपने पति के गुजर जाने के बाद चार बच्चों की परवरिश करने वाली बिरसन देवी का कहना है कि पिंक ऑटो चलाना छोड़ कर डंपर चलाने से वह अपने परिवार की अच्छी तरह से परवरिश चल रहा हैं। वहीं 100 टन का क्षमता वाले डंपर को चलाने वाली महिलाएं आने वाले समय में 240 टन क्षमता का डंपर के अलावा प्लेन और जेट उड़ाने की भी जज्बा रखती हैं। इन सभी महिलाओं की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल गयी है और सम्मानजनक वेतन मिलने से महिलाएं अब घर-परिवार बेहतर तरीके से चला रही हैं।

epmty
epmty
Top