गैस सिलेंडर फटने से- लोगों में मची अफरा तफरी

गैस सिलेंडर फटने से- लोगों में मची अफरा तफरी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्कर के पारीक भवन में गायत्री ब्लॉक निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण मजदूर यहीं ठहरे हैं। सुबह चाय बनाते समय सिलेंडर लीकेज से बिस्तरों ने आग पकड़ ली। घबराकर निर्माण मजदूर बाहर निकल आये और यकायक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरा कमरा मलबे में बदल गया। सिलेंडर के टुकड़े, मलबा और खिड़कियों के कांच के टुकड़े धमाके के साथ दूर दूर जा गिरे। सिलेंडर फटने की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे एकबारगी दहशत बन गई।

पुष्कर में पारीक भवन में शादी समारोह वाले भी सो रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में किसी के चोट तक नहीं आयी और सभी सुरक्षित हैं। पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top