पोती की शादी में नाच रही दादी के डांस के बाद मच गया कोहराम- दुल्हन...

पोती की शादी में नाच रही दादी के डांस के बाद मच गया कोहराम- दुल्हन...

अमरोहा। पोती की शादी की खुशी में डांस कर रही दादी के जमीन पर गिरते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया। हाथों में मेहंदी लगाकर बैठी दुल्हन भी दहाड़े मारकर रोने लगी। अचानक से हुए इस घटनाक्रम से इलाके में सनसनी से फैल गई। गमगीन माहौल में शादी की रस्मों को पूरा करने वाले परिजन बेटी की विदाई के बाद मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

दरअसल अमरोहा के गांव लखमिया के रहने वाले सतीश की बेटी अनामिका की शादी नौगामा तगा के रहने वाले युवक के साथ निश्चित हुई थी। बुधवार की देर शाम बारात गांव में पहुंची थी। दुल्हन के परिवार में शादी की वजह से जश्न का माहौल था।

परिजन शादी की खुशी में डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की 55 वर्ष दादी तारा पत्नी प्रकाश भी डांस करने में मशगूल हो गई। नाचते नाचते अचानक दुल्हन की दादी अचानक से चक्कर खाते हुए जमीन पर गिर गई। जिससे परिजनों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दादी को गजरौला स्थित सीएससी पर ले जाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गम में डूबे परिजन दादी के शव को लेकर वापस गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल के बीच शादी की बाकी रस्मों को पूरा करते हुए बेटी को ससुराल के लिए विदा किया गया। बृहस्पतिवार को बेटी की विदाई करने के बाद परिजन दादी के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

epmty
epmty
Top