जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन का माहौल है : सिन्हा

जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन का माहौल है : सिन्हा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में परिवर्तन का वातावरण दिखाई दे रहा है और हर किसी को इस प्रदेश की नई प्रगति का हिस्सा होना चाहिए।उपराज्यपाल ने युवाओं से विकास के मार्ग को अपनाने और एक विकसित जम्मू-कश्मीर का नेतृत्व करने की भी अपील की।

युवाओं के सकारात्मक जुड़ाव की भूमिका पर जोर देते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए उत्सुक है।

मनोज सिन्हा ने शनिवार को अनंतनाग में डिग्री कॉलेज खानबल में एक महिला क्रिकेट कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

वार्ता

epmty
epmty
Top