महिलाओं ने दौड़ा दौड़ा कर ली पुरुषों की खबर- तोड़ दी लाठियां- फोड़े सिर

महिलाओं ने दौड़ा दौड़ा कर ली पुरुषों की खबर- तोड़ दी लाठियां- फोड़े सिर

झांसी। तकरीबन एक से डेढ़ सैकड़ा महिलाओं ने 400 युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिलाओं के प्रहार से बचने के लिए पुरुष ढाल का इस्तेमाल करते रहे। इस दौरान कई युवकों को चोटे आना भी बताई गई है।

तकरीबन 1100 पुरानी परंपरा को जीवित रखने के लिए झांसी में बृहस्पतिवार की देर शाम बृज के बरसाने जैसी लठमार होली का नजारा स्थानीय लोगों को देखने के लिए मिला। तकरीबन 11 सौ साल पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए 1 सैकड़ा से लेकर डेढ़ सैंकडा महिलाओं ने 400 युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पुरुष ढाल लेकर महिलाओं के प्रहार से बचते रहे।

मान्यता के मुताबिक लड़कों को 40 फुट पहुंचे खंभे पर चढ़कर गुड तोड़ना था और महिलाओं को खंब तक पहुंचने की कोशिश कर रहे युवकों को रोकना था। लठमार होली के दौरान 4 लोगों के सिर फूटना बताए गए हैं। तकरीबन 300 लाठिया भी इस दौरान युवकों के ऊपर प्रहार करते हुए तोड़ी गई है। करीब 2 घंटे तक चला लठमार होली का यह सिलसिला लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। युवा झुंड बनाकर वहां पर पहुंचे और खंभे तक चढ गए। गांव के लखपत परिवार ने खंभे पर चढ़कर गुड तोड़ दिया।

epmty
epmty
Top